विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम में हुई बर्फबारी, दून में ओलावृष्टि; अगले 24 घंटे बारिश की संभावना

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 21 Mar 2018 09:07 AM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 11:11 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। जबकि देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में जमकर ओलावृष्टि हुई।

चारधाम में हुई बर्फबारी, दून में ओलावृष्टि; अगले 24 घंटे बारिश की संभावना
चारधाम में हुई बर्फबारी, दून में ओलावृष्टि; अगले 24 घंटे बारिश की संभावना

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। जबकि देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

बुधवार सुबह करीब पांच बजे से दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं, गर्जन और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दून के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री सहित हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा टिहरी और हरिद्वार में भी ओलावृष्टि हुई।

चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी और कुमाऊं में बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश ने लोगों को राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में देहरादून समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, शुक्रवार रात से उत्तराखंड में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: चारधाम और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात, देहरादून छाए बादल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।