विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में मौसम सुहावना, कई इलाकों में होगी बारिश

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 11:16 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Jun 2017 04:50 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया। अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा के आसार हैं।

उत्तराखंड में मौसम सुहावना, कई इलाकों में होगी बारिश
उत्तराखंड में मौसम सुहावना, कई इलाकों में होगी बारिश

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया। पर्वतीय इलाकों में झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया, जबकि कुमाऊं में ऊंची चोटियों पर हिमपात की सूचना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा के आसार हैं, हालांकि ज्यादातर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे।

शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरसने लगे। हालांकि बारिश हल्की रही, लेकिन पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में झमाझम मेघ बरसे। राजधानी देहरादून में दोपहर तक चटख धूप के बाद एकाएक बादल छा गए, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। 

मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली। कुमाऊं में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के समाचार हैं, जबकि अल्मोड़ा, नैनीताल और तराई के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई।

मानसून से पहले ही बारिश बन रही मुसीबत, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में झमाझम बारिश, 24 घंटे में अंधड़ की चेतावनी

उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं धूप, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अगले 36 घंटे ओलावृष्टि व थंडर शावर की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।