विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पारा गिरा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 08 Apr 2018 08:18 AM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 09:36 PM (IST)

उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई।

बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पारा गिरा
बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पारा गिरा

देहरादून, [जेएनएन]: सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को मसूरी व दून के कई क्षेत्रों में दोपहर व शाम को हुई बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में उत्तराखंड के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में ओलावृष्टि, बिजली गर्जने के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

शनिवार को दून के सहस्रधारा रोड, राजपुर रोड, जीएमएस रोड, घंटाघर, चकराता रोड, धमर्पुर आदि क्षेत्रों में शाम को कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। जबकि आइएसबीटी, शिमला बाईपास, सहारनपुर रोड, कारगी चौक, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। उधर, मसूरी, चकराता एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे के बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। जिससे ठंड दोबारा लौट आई।

लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई जबकि निचले इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। दून में शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी आ सकती है। जिससे तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

हल्द्वानी में हुई झमाझम बारिश 

नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। लगतार पिछले तीन दिनों से मौसम खराब रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं सहित अन्य इलाकों में आजकल रबी सीजन की फसलों की कटाई की जा रही। शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी धूप नहीं निकली और रविवार सुबह से ही एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई। इससे खेत से काट कर खुले खलिहानों में रखी गई फसल खराब होने की सम्भवना काफी बढ़ गई है। साथ ही खेत मे खड़ी फसल भी प्रभावित होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश; कहीं बर्फबारी

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, शुक्रवार रात से उत्तराखंड में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।