Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में 26 जनवरी को बर्फबारी और बारिश की आशंका

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Wed, 25 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड में 26 जनवरी को लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। ...और पढ़ें

    उत्‍तराखंड में 26 जनवरी को बर्फबारी और बारिश की आशंका
    उत्‍तराखंड में 26 जनवरी को बर्फबारी और बारिश की आशंका

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है और इसी के साथ सूबे में चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। गढ़वाल मंडल में बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में हिमपात हुआ। उधर, मौसम विभाग की मानें तो आगे मौसम का ऐसा ही रंग बरकरार रह सकता है। अलबत्ता, 26 जनवरी को सूबे में लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।

    सूबे में सुबह से बादलों की आवक शुरू हो गई। चमोली जिले में दोपहर बाद बादल घने हुए और फिर हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम समेत आसपास की पहाडिय़ों पर ठीकठाक बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में भी गंगोत्री व यमुनोत्री का आलम भी इससे जुदा नहीं था। इसके चलते यहां निचले इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में दिनभर ही कहीं आंशिक तो कहीं आमतौर पर बादलों की मौजूदगी बनी रही।

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में ठंड के चलते प्राथमिक स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी

    उधर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के इस रुख में तब्दीली के आसार नहीं हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और चोटियों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: नई टिहरी में सर्दी से नहीं मिल पा रही राहत

    उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। गढ़वाल में दो हजार और कुमाऊं में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ियों पर हुआ हिमपात

    यह सिलसिला 26 जनवरी को दोपहर अथवा शाम से शुरू हो सकता है। 27 जनवरी को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 28 जनवरी को मौसम खुलेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला फिर से शुरू