विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किन्नर नेता रजनी रावत हो सकती हैं आप की महापौर प्रत्याशी

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 19 Oct 2018 11:04 AM (IST)

किन्नर नेता रजनी रावत आम आदमी पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी हो सकती हैं। रजनी रावत की दावेदारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में भी हलचल पैदा हो गई है।

किन्नर नेता रजनी रावत हो सकती हैं आप की महापौर प्रत्याशी
किन्नर नेता रजनी रावत हो सकती हैं आप की महापौर प्रत्याशी

देहरादून, [जेएनएन]: किन्नर नेता रजनी रावत आम आदमी पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी हो सकती हैं। सूत्रों की मानें तो आप ने उन्हें अधिकृत रूप से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इसकी विधिवत घोषणा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो रजनी रावत की दावेदारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में भी हलचल पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से रजनी रावत को वार्ता के लिए न्योता भेजा गया है। 

रजनी रावत वर्ष 2008 व 2013 में दून से मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। दोनों बार वह काफी अच्छे वोट ले गई थीं और दूसरे नंबर पर रही थीं। वर्ष 2017 में रजनी रावत रायपुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि रजनी रावत के पिछले चुनाव में प्रदर्शन व जनता के बीच उनकी पैठ को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें महापौर पद का प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। शुक्रवार को रजनी रावत आप के प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा कर सकती हैं। उधर, रजनी रावत के चुनाव में उतरने से भाजपा व कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है। पिछले चुनावों में रजनी रावत के प्रदर्शन को देखते हुए दोनों पार्टियां उन्हें अपने खेमे में लाने के लिए सक्रिय हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी एवं विधायक यशपाल बेनाम

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः पहले ही मोर्चे पर फेल हुई निर्वाचन मशीनरी