विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन पार्टी में मसूरी बुलाकर युवती से किया ऐसा काम..., पढ़ें खबर

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 12 Mar 2016 09:14 PM (IST)

मसूरी में हरियाणा के एक युवक ने जन्‍मदिन पार्टी में अपनी दोस्‍त को बुलाया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

News Article Hero Image

देहरादून। हरियाणा के एक युवक ने जन्मदिन पाटी में अपनी दोस्त को मसूरी बुलाया। यहां होटल में उसके साथ ऐसा काम किया, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। जी हां, युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानते हैं पूरा मामला।
युवती मूल रूप से यूपी के सहारनपुर की रहने वाली है। उसकी दोस्ती जगादरी हरियाणा निवासी एक युवक से है। युवती का आरोप है कि युवक ने 12 जुलाई 2015 को अपने जन्मदिन की पार्टी पर उसे मसूरी बुलाया। वहां उसने एक होटल में पार्टी के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया।

युवती के होश में आने पर युवक ने धमकी दी कि अगर वह किसी को यह बात बताएगी तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके दो माह बाद युवक ने उससे चंडीगढ़ में और फिर दिल्ली स्थित अपने भाई के घर पर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे ब्लैकमेल कर 31 दिसंबर 2015 व 14 जनवरी 2016 को फिर चंडीगढ़ बुलाया और दुष्कर्म किया।

युवती ने युवक से शादी करने को कहा तो वह उसे धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि युवक अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा कर चुका है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश मसूरी पुलिस को दिए हैं।
पढ़ें:- चाचा ने भतीजी के मुंह पर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती