विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रविंद्र नेगी व पारितोष वैद बने ए लेवल क्रिकेट के कोच

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 10 Aug 2018 12:04 PM (IST)

उत्तराखंड क्रिकेट को एक और बड़ी उपलब्धि मिल गई है। दून के रविंद्र नेगी और पारितोष वैद ने बीसीसीआइ की लेवल ए परीक्षा पास कर ली है।

रविंद्र नेगी व पारितोष वैद बने ए लेवल क्रिकेट के कोच
रविंद्र नेगी व पारितोष वैद बने ए लेवल क्रिकेट के कोच

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड क्रिकेट को एक और बड़ी उपलब्धि मिल गई है। राज्य को बीसीसीआइ से मान्यता प्राप्त ए लेवल कोच मिल गए हैं। दून के रविंद्र नेगी और पारितोष वैद ने बीसीसीआइ की लेवल ए परीक्षा पास कर ली है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 21 मई को कानपुर के कमला पैलेस में हुए बीसीसीआइ के ए लेबल कोच के टेस्ट में दून के रविंद्र नेगी व पारितोष वैद ने प्रतिभाग किया था। 

इसमें रविंद्र नेगी दूसरे स्थान पर रहे। रविंद्र नेगी अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कोच हैं। कोच रविंद्र नेगी ने बताया कि टेस्ट में 75 लोगों ने हिस्सा लिया था। पहले राउंड में 22 लोगों ने क्वालीफाई किया। 

दूसरे राउंड में 22 प्रतिभागियों में से 12 लोगों ने ए लेवल टेस्ट पास किया है। उन्होंने बताया कि पहले स्थान पर मुरादाबाद के यश शुक्ला रहे। यश ने 150 में से 119 अंक प्राप्त किए, जबकि वह खुद 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि अभी तक मनोज रावत ही राज्य में एकमात्र बी लेवल कोच थे।

फाइनल में भिड़ेंगे लिटिल स्टार व जीएसआर ऐकेडमी

पांचवें आरके मेमोरियल चैंपियन ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जीएसआर ऐकेडमी ने आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी को 23 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दून ग्लोबल स्कूल के मैदान पर चल रहे उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंडर-19 चैंपियन ट्रॉफी में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जीएसआर ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 109 रन बनाए। 

बल्लेबाज शुभांशु ने 32 रन, विक्रांत ने 17 और निचले क्रम के अरुण ने 18 रनों की पारी खेली। आरआर पाल के लिए प्रियांशु, शिवम और शुभम ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर पाल की टीम खराब शुरुआत के चलते 16.2 ओवर में मात्र 86 रनों पर ही सिमट गई। शुभम ने 26, शिवम 23 व सागर ने 15 रन बनाए। जीएसआर ऐकेडमी के लिए अरुण ने तीन, अनमोल और कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: बीसीसीआइ ने उत्तराखंड में चारों संघों को सौंपी टीम चयन की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: पीएनबी जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड को पांच पदक

यह भी पढ़ें: फुटबाल लीग में खेलेंगे दून के अमित चमोला और आशीष भंडारी