विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेखा आर्या-साहू विवाद: साक्ष्य मजबूत, जल्द शुरू होगा गिरफ्तारियों का दौर

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:28 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पति गिरधारी लाल साहू विवाद में एसआईटी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियों की तैयारी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में आने वाले दिनों में गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो सकता है। मामले की जांच कर रही एसआइटी को अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश और उनसे जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए बरेली, हल्द्वानी और दिल्ली में टीमें भेजी हैं। वहीं, गिरधारी लाल साहू और उनके नजदीकियों की गतिविधियों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

मंत्री रेखा आर्या की शिकायत के बाद एसआइटी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इसमें मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों, उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कंपनियों में फर्जीवाड़े के साक्ष्य एसआइटी को मिले हैं।

मामले में बरेली, हल्द्वानी और दिल्ली में दबिश के लिए पुलिस टीमों को भेजा गया है।इन स्थानों पर आरोपितों की तलाश के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शिकायत में नामजद या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका क्या रही है।

साहू और करीबियों पर बढ़ी निगरानी

गिरधारी लाल साहू और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने कुछ आरोपितों को चिह्नित किया है। पुलिस की ओर से गिरधारी लाल साहू के लुक आउट सर्कूलर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब नजदीकी एयरपोर्ट पर भी उनके फोटो भेजे गए हैं।

पुलिस साहू के विदेश भागने की आशंका है, ऐसे में निगरानी को और बढ़ा दिया गया है। नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों से भी दून पुलिस ने संपर्क किया है।

मामला हाई प्रोफाइल, एसआइटी फूंक-फूंककर बढ़ा रही कदम

प्रकरण कैबिनेट मंत्री से जुड़ा होने के चलते एसआइटी एक-एक दस्तावेज की बारीकी से निरीक्षण कर रही है। वहीं गिरधारी लाल साहु बरेली में बाहुबली है, ऐसे में एसआइटी एकदम कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही।

साहू के ठिकानों पर दबिश दे रही है, ताकि आने वाले समय में वारंट हासिल किया जा सके। दूसरी ओर पुलिस ने साहू का कथित आडियो कब्जे में तो ले लिया है, लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हो पाया है कि आडियो साहू का ही है। इसके लिए एसआइटी जल्द ही कोर्ट के आदेश के बाद आवाज का मिलान करेगी।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद: पुलिस ने बरेली और हल्द्वानी में दी दबिश, नोटिस तामील

यह भी पढ़ें- मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर की तैयारी, नेपाल में छिपे होने की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।