ऋषिकेश इमरजेंसी में महिला ने डॉक्टर से की बदसलूकी, पानी की बोतल फेंकने का वीडियो वायरल
ऋषिकेश के राजकीय उप जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एक महिला ने चिकित्सक से अभद्रता करते हुए पानी की बोतल ...और पढ़ें
HighLights
महिला ने ऋषिकेश अस्पताल में चिकित्सक से की अभद्रता
इमरजेंसी में डॉक्टर पर फेंकी पानी की बोतल
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की इमरजेंसी में एक महिला ने चिकित्सक के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और उन पर पानी की बोतल फेंक दी। घटना बीती 25 अक्टूबर की रात की है। अस्पताल के एक चिकित्सा कर्मी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तपोवन क्षेत्र में हंगामा कर रही महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया था। यहां इमरजेंसी में पहुंचते ही महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता करने लगी। चिकित्सक ने जब इसका विरोध किया तो महिला गाली-गलौज करने लगी और पानी की बोतल फेंक दी।
इसके बाद चिकित्सक ने ऋषिकेश कोतवाली को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने महिला को समझाते हुए सभ्य व्यवहार करने की चेतावनी दी। महिला ने नशे में होने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इसके बाद चिकित्सक ने भी उसे माफ कर दिया। घटना का वीडियो बीते शुक्रवार को रात से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा है।