Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: ट्रैक बिछाने का काम मई में होगा शुरू, दिसंबर 2028 तक पूरा होगा कार्य

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 08:54 PM (GMT+05:30)

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में मई से ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। 126 किलोमीटर की इस महत्वपूर्ण परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य ह ...और पढ़ें

    ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में बन रहा पुल। अर्काइव

    ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में बन रहा पुल। अर्काइव 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में रेल ट्रैक बिछाने का काम मई में शुरू किया जाएगा। सुरंगों और स्टेशनों के कार्य में तेजी के बाद अब ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    वहीं, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) सिग्नल और टेलीकाम पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। दिसंबर 2028 तक रेल परियोजना का काम पूरा करने की तैयारी है।

    126 किलोमीटर की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य आरवीएनएल कर रहा है।

    Rishikesh Karnprayag Rail Project tunnel

    परियोजना में बनने वाले तेरह स्टेशनों में से अब तक दो स्टेशनों बीरभद्र और योगनगरी का निर्माण पूरा हो चुका है। दो स्टेशन शिवपुरी और ब्यासी पर काम शुरू हो चुका है।

    बाकी के स्टेशनों के लिए तकनीक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। स्टेशनों, टनलों, पुलों के निर्माण के साथ ही आरवीएनएल परियोजना में अब ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू करने की तैयारी में है। मई में इसका काम शुरू किया जाएगा।

    वहीं, सिग्नल और टेलीकाम का काम शुरू करने की तैयारी भी कर रहा है। ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक 1200 करोड़ की लागत से यह काम किया जाएगा। इसका एक ही टेंडर जारी होगा।

    ओएचई का काम दो चरणों में होगा

    परियोजना में इलेक्ट्रिकल से जुड़े काम भी किए जाने हैं। पहले चरण में ब्यासी तक जनरल पावर सप्लाई, फायर टेंडर, टनलों में वेंटिलेशन का काम किया जाएगा।

    इस पर 434 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ओवर हैड इक्यूपमेंट (ओएचई) लगाने का काम भी किया जाना है। यह काम दो चरणों में होगा।

    पहले चरण में श्रीनगर तक सौ करोड़ की लागत से काम होगा। उसके बाद इतनी ही लागत से कर्णप्रयाग तक काम किया जाना है।

    ट्रेनों के संचालन में सिग्नल और टेलीकाम का काम अहम रहता है। इसमें ट्रेनों के सुरक्षित और समय पर संचालन के लिए सिग्नलों और संचार व्यवस्था का रखरखाव किया जाता है।

    जिसमें सिग्नल लगाना, उपकरणों को स्थापित करना उन्हें ठीक करना, टेलीकाम प्रणाली का संचालन करना शामिल है।

    रेल परियोजना के लिए ट्रैक बिछाने का काम मई में शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल, सिग्नल और टेलीकाम से जुड़े काम भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समय पर काम पूरा किया जाएगा।

    ओपी मालगुड़ी, उप महाप्रबंधक सिविल, आरवीएनएल

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: 85% सुरंगों से गुजरेगी, हिमालयी कनेक्टिविटी में क्रांति

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग पर बड़ी अपडेट, रेल मंत्री बोले- पहले सेक्शन का कार्य पूरा होने को, जल्द होगा शुभारंभ