विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में रिसॉर्ट संचालक गंगा में कूदा, नदी किनारे घड़ी और जूते बरामद

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:31 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 09:52 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के एक रिसॉर्ट संचालक ने ऋषिकेश में गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, सुसाइड नोट में हरिद्वार के दो कारोबारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। पांच पेज का सुसाइड नोट छोड़कर ग्रेटर नोएडा निवासी रिसार्ट संचालक गंगा में कूद गए। गंगा किनारे उनकी घड़ी और जूते बरामद हुए हैं।

संचालक की पत्नी की तहरीर पर हरिद्वार निवासी दो कारोबारियों को नामजद करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

एटीएस ग्रीन पैराडिसो, ग्रेटर नोएडा निवासी नीरज गुप्ता (52 वर्ष) कोतवाली लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गंगा भोगपुर तल्ला में पनांबी रिसार्ट एंड स्पा के नाम से रिसार्ट संचालित कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि नीरज की पत्नी विनीता गुप्ता ने तहरीर दी।

बताया कि 2019 में कनखल हरिद्वार निवासी रवि बजाज और गगन बत्रा से उनके पति ने रिसार्ट को लीज पर लिया था। रिसार्ट की लीज अवधि खत्म भी हो रही थी। पति ने रवि और गगन के साथ मिलकर रिसार्ट के पास ही करीब छह बीघा जमीन की खरीद की थी, लेकिन खरीद-बिक्री में कुछ दिक्कत आ गई।

आरोप है कि दोनों जमीन की खरीद-बिक्री और लीज को लेकर पति को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। पति पांच पेज का एक सुसाइड नोट छोड़कर गए। इस पत्र में उन्होंने दोनों पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रवि और गगन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि नीरज ने यह पत्र रिसार्ट के एक कर्मचारी को दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को नीरज के गंगा में छलांग लगाते हुए देखने की बात बताई। रिसार्ट के पीछे ही गंगा बहती है। पुलिस अभी नीरज की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।