विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में पहाड़ चढ़ रहा पारा, तपिश से पहाड़ और मैदान दोनों ही झुलस रहे

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 12:31 PM (IST)

देवभूमि उत्तराखंड में सूरज ने ऐसी तपिश बिखेरी कि पहाड़ और मैदान दोनों ही 'झुलस' गए। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में सूरज ने ऐसी तपिश बिखेरी कि पहाड़ और मैदान दोनों ही 'झुलस' गए। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारा 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, जबकि पहाड़ में 23 से 33 डिग्री सेल्सियस। यही नहीं, मैदानी इलाकों में दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने भी परेशान किए रखा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। विभाग के मुताबिक आज मौसम कुछ करवट बदल सकता है। कुछ स्थानों खासकर गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि रविवार शाम से अगले 24 घंटे कहीं-कहीं झक्कड़ के भी आसार हैं।
देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड भी इन दिनों तपिश से हलकान है। चार दिन पहले हवा के रुख बदलने पर पारे पर कुछ अंकुश लगने से राहत मिली थी, मगर अब यह काफूर हो गई है। पारा लगातार उछाल भर रहा है। मैदानी क्षेत्र तो गर्मी से उबल ही रहे, पहाड़ों में भी सूरज की तपिश पसीना छुड़ा रही है। भरी दुपहरी में तो घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। बीते रोज तो सूरज ने ऐसी आंखें तरेरी कि जुबां से यही बात निकली उफ ये गर्मी। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो बीते रोज कोटद्वार में पारा सर्वाधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पहाड़ों में भी पारे ने जबर्दस्त उछाल भरी है।
उधर, राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच- छह डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है, जबकि पहाड़ में चार डिग्री सेल्सियस। हालांकि, उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही उप्र के आसपास बने सर्कुलेशन के चलते रविवार को मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून के साथ ही नैनीताल और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। रविवार शाम से अगले 24 घंटे कहीं-कहीं झक्कड़ भी मुसीबत का सबब बनेंगे। उन्होंने बताया कि 18 व 19 अप्रैल को पारे में दो-तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
पढ़ें:-भाजपा की 'भ्रष्टाचार हटाओ, उत्तराखंड बचाओ' जन जागरण यात्रा हरकी पैड़ी से शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।