विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे बसों का संचालन रखा बंद

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 23 Nov 2019 05:30 PM (IST)

रोडवेज कार्यशाला की जमीन बिना प्रतिपूर्ति शहरी विकास विभाग को देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे बस संचालन बंद रख अपना आंदोलन शुरू कर दिया।

रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे बसों का संचालन रखा बंद
रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे बसों का संचालन रखा बंद

देहरादून, जेएनएन। रोडवेज कार्यशाला की जमीन बिना प्रतिपूर्ति शहरी विकास विभाग को देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे बस संचालन बंद रख अपना आंदोलन शुरू कर दिया।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आइएसबीटी पर कमर्चारियों ने बसें रोकी। देहरादून मंडल के साथ ही नैनीताल और टनकपुर मंडल में भी आंदोलन चल रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भजी की। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कार्यशाला की जमीन और नई कार्यशाला बनाने की एवज में सरकार रोडवेज को 300 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति दे। इसके साथ ही देहरादून आईएसबीटी का स्वामित्व शहरी विकास से लेकर रोडवेज को दिया जाए।

यूनियन की ओर से शनिवार दोपहर 12 बजे से एक बजे तक एक घंटा बसों का संचालन नहीं किया गया। इसके साथ ही कर्मचारी हाथ में थाली-चम्मच लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। वहीं, बसें ना चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान वाल्वो, एसी और साधारण बसें खड़ी रहीं। दिल्ली, चंडीगढ़, हल्द्वानी, नैनीताल, कोटद्वार, पांवटा, सहारनपुर आदि जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। 

यह भी पढ़ें: रोडवेज के कर्मचारियों ने वर्कशॉप की जमीन को लेकर किया प्रदर्शन