विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sachin Tendulkar: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड पहुंचे सचिन तेंदुलकर, अंजलि और सारा के साथ इस होटल में हैं ठहरे

Published: Wed, 24 Jan 2024 08:09 AM (IST)

Sachin Tendulkar क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सोमवार को अयोध्या में ...और पढ़ें

जॉलीग्रांट एअरपोर्ट से बाहर आते हुए सचिन तेंदुलकर।फोटो जागरण डोईवाला।
जॉलीग्रांट एअरपोर्ट से बाहर आते हुए सचिन तेंदुलकर।फोटो जागरण डोईवाला।

जागरण संवाददाता, देहरादून। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर मंगलवार को देहरादून पहुंचे। देहरादून-मसूरी रोड स्थित सिक्स सेंसस वाना (वेलनेस सेंटर एंड होटल) होटल में उनकी पत्नी अंजलि व पुत्री सारा सोमवार से ठहरी हुई हैं। सचिन का यह निजी दौरा बताया जा रहा है।

सोमवार को वह अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। देहरादून-मसूरी से सचिन का गहरा नाता है। वह छुट्टियां मनाने मसूरी आते रहते हैं। बीते वर्ष सचिन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंचे थे।

दोस्त ने किया सचिन का स्वागत

मंगलवार को मुंबई से आई एक फ्लाइट से सचिन देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के घेरे में वह एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट पर सचिन के मित्र संजय नारंग ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, सचिन एयरपोर्ट से दून-मसूरी रोड पर मालसी स्थित सिक्स सेंसस वाना (वेलनेस सेंटर एंड होटल) के लिए रवाना हुए।

खबर मिलते ही पहुंचे प्रशंसक

सचिन के देहरादून पहुंचने की खबर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। इसके बाद मसूरी में उनके चाहने वालों में उत्सुकता बढ़ गई कि सचिन मसूरी के लालटिब्बा में अपने मित्र संजय नारंग के होटल या घर में ही ठहरेंगे, लेकिन सचिन के मसूरी न पहुंचने पर उन्हें मायूस होना पड़ा।

लालटिब्बा के इस रेस्तरां संचालक को है सचिन का इंतजार

लालटिब्बा के चार दुकान स्थित रेस्तरां संचालकों को सचिन के पहुंचने का इंतजार है। सचिन जब भी मसूरी आते हैं तो चार दुकान के रेस्तरां जरूर जाते हैं। सचिन का निजी दौरा होने के चलते क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: Uttrakhand: मुख्यमंत्री धामी ने 'सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0' का किया शुभारंभ, मार्च तक 80 प्रतिशत शिकायतों के समाधान का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।