विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साईग्रेस ऐकेडमी ने माही ऐकेडमी को 26 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 03 Jul 2019 09:56 AM (IST)

उत्तराखंड डायमंड कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में साईग्रेस क्रिकेट ऐकेडमी ने माही क्रिकेट ऐकेडमी को 26 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

साईग्रेस ऐकेडमी ने माही ऐकेडमी को 26 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह Dehradun News
साईग्रेस ऐकेडमी ने माही ऐकेडमी को 26 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड डायमंड कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में साईग्रेस क्रिकेट ऐकेडमी ने माही क्रिकेट ऐकेडमी को 26 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 

दून क्रिकेट ऐकेडमी के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में साईग्रेस क्रिकेट ऐकेडमी और माही क्रिकेट ऐकेडमी के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। साईग्रेस ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए। विवेक ने 54 व शुभल यादव ने 46 रन बनाए। 

माही ऐकेडमी के लिए अभय क्षेत्री ने तीन व कुलदीप कुमार ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट ऐकेडमी की टीम 41.1 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई। अशर खान ने 40, जसप्रीत सिंह ने 32, अभय क्षेत्री ने 19 रन का योगदान दिया। साईग्रेस ऐकेडमी के लिए शुभल यादव ने तीन, हर्ष पटवाल व साहिल रावत ने दो-दो विकेट झटके।

स्पोर्टस ऐकेडमी ब्ल्यू  ने बनाए 171 रन

चौथी उत्तराखंड (डेज) क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्टस ऐकेडमी ब्ल्यू ने अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी को 171 रन का लक्ष्य दिया है। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में स्पोर्टस ऐकेडमी ब्ल्यू व अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के बीच दो दिवसीय सेमीफाइनल शुरू हुआ। 

बारिश के कारण मैदान खराब होने से मैच देर से शुरू हुआ। इसके कारण मुकाबला 40-40 ओवर का कर दिया गया। स्पोर्टस ऐकेडमी ब्ल्यू ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। आयुष बिष्ट ने 72 व परमवीर ने 35 रन का योगदान दिया। अभिमन्यु ऐकेडमी के लिए श्याम शर्मा ने चार, अग्रिम तिवारी ने तीन व हिमांशु ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: स्पोर्टस कॉलेज ने राव क्रिकेट ऐकेडमी पांच विकेट से हराया Dehradun News

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने मुरादाबाद को 100 रन से हराकर जीता उद्घाटन मैच Dehradun News

यह भी पढ़ें: आरआरपाल ऐकेडमी को हराकर माही ऐकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची Dehradun News