Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम सबक: साक्षी महाराज

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 30 Mar 2018 05:15 PM (IST)

    उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर का चुनाव जीतकर विपक्ष अति उत्साहित हो रहा है। कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी ह ...और पढ़ें

    गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम सबक: साक्षी महाराज
    गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम सबक: साक्षी महाराज

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर का चुनाव जीतकर विपक्ष अति उत्साहित हो रहा है। इतना जरूर है कि ये चुनाव परिणाम संगठन और नेतृत्व के लिए किसी सबक से कम नहीं। यहां कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी हार का कारण रही। 

    ऋषिकेश स्थित भगवान भवन आश्रम पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह सपा और बसपा की सरकारों में कार्यकर्ताओं की खूब चलती थी, योगी सरकार में भी कार्यकर्ताओं को यही उम्मीद थी। मगर, योगी सरकार ने कार्यकर्ताओं की मनमर्जी पर नकेल कस दी। 

    उन्होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर में 38 प्रतिशत मतदान हुआ। हमारा कार्यकर्ता बाहर नहीं निकला। यह उसकी नाराजगी ही कही जाएगी। हालांकि, चुनाव परिणामों से कार्यकर्ता दुखी भी हैं। सपा और बसपा के गठबंधन को नापाक बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जीत से विपक्ष फूला नहीं समा रहा है। मगर, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की नौ सीटें हमने जीती। जो हमारे पास नहीं थीं। 

    उन्होंने कहा कि अब हम कर्नाटक जीतने जा रहे है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ भले ही कोई महागठबंधन बन जाए, मगर मोदी को टक्कर देने के लिए इनके पास कोई चेहरा नहीं है। 

    चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि तब तक सुप्रीम कोर्ट में यह मामला निपट जाएगा। अधिसंख्य मुस्लिम वहां मंदिर के पक्ष में हैं। विपक्ष पर सदन के भीतर बेवजह शोर मचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि नोटबंदी, कालाधन तमाम मुद्दों पर विपक्ष बहस के बजाय सिर्फ शोर मचाता है। सरकार की मंशा सदन को चलाने की है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हरीश रावत की चुप्पी के बावजूद हमलावर नजर आई कांग्रेस

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में विधायकों का वेतन तीन गुना तो मंत्रियों का वेतन हुआ दोगुना

    यह भी पढ़ें: लोकायुक्त पर कांग्रेस के दांव से बढ़ा भाजपा सरकार पर दबाव