Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दून की सविता किर्गिस्तान में दिखाएंगी जूडो के दांव-पेच

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jun 2017 08:36 PM (IST)

    एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड की सविता गुरुंग देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगी। एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किर्गिस्तान मे ...और पढ़ें

    दून की सविता किर्गिस्तान में दिखाएंगी जूडो के दांव-पेच
    दून की सविता किर्गिस्तान में दिखाएंगी जूडो के दांव-पेच

    देहरादून, [जेएनएन]: एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड की सविता गुरुंग देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगी। 18वीं एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किर्गिस्तान में 12 से 17 जुलाई तक होगा। 

    इसके लिए आठ व नौ जून को भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय जूडो महासंघ ने महाराष्ट्र में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सविता गुरुंग ने 48 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में जगह पाने में सफल रहीं।

    दून निवासी सविता गुरुंग ने 2006 में राष्ट्रीय जूडो कोच सतीश शर्मा से जूडो की बारीकियां सीखना शुरू किया। 2013 में चीन में हुई एशियन कैडेट व जूनियर जूडो चैंपियनशिप में सविता ने पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में चीनी ताइपे में हुई एशियन कैडेट व जूनियर चैंपियनशिप में सविता कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। 

    राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी सविता 2015 में ग्वांग्झू कोरिया में हुई वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 

    जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तकनीकी सचिव अवनीश भट्ट ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए चयनित जूडो टीम का विशेष प्रशिक्षण कैंप 12 जून से एक जुलाई तक औरंगाबाद के साई सेंटर में लगाया जा रहा है। वर्तमान में सविता नेशनल जूडो ऐकेडमी में कोच सतीश शर्मा से प्रशिक्षण ले रही हैं।

    यह भी पढ़ें: ऋषिकेश के पहलवान लाभांशु ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

    यह भी पढ़ें: क्रिकेटर प्रियांशु का नेशनल अंडर-23 इंडिया कैंप में चयन 

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में हुनर दिखाएगा दून का नन्हा गोल्फर समृद्ध

    खबरें और भी