Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विज्ञान करता है प्रकृति के रहस्यों को उजागर

    By Edited By:
    Updated: Fri, 20 Jul 2018 02:11 PM (IST)

    विज्ञान प्रकृति के रहस्यों को उद्घाटित करता है। इतना ही नहीं विज्ञान और तकनीकी से ही राष्ट्र का विकास भी संभव है। ...और पढ़ें

    विज्ञान करता है प्रकृति के रहस्यों को उजागर
    विज्ञान करता है प्रकृति के रहस्यों को उजागर

    विकासनगर, [जेएनएन]: श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में गुरुवार को विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रकाश, ध्वनि, खगोल विज्ञान, जीव विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। महोत्सव का अवलोकन सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर व अपर शिक्षा निदेशक बेसिक एसपी खाली ने भी किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा में नैतिकता व अनुशासन के महत्व का पाठ पढ़ाया। 

    इस मौके पर अपर निदेशक खाली ने छात्र-छात्राओं से विज्ञान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा आज मानव जाति सभ्यता के विकास के जिस उन्नत शिखर पर है वह विज्ञान की देन है। विज्ञान प्रकृति के रहस्यों को उद्घाटित करता है। विज्ञान और तकनीकी से ही राष्ट्र का विकास संभव है। विकसित देश विज्ञान और तकनीकी के सहारे अपने यहां की तस्वीर बदलने में और अपनी समस्याओं से उबरने में सफल रहे हैं। लेकिन, हमारे समाज में विज्ञान की भूमिका के बारे में अभी भी न केवल समझ शून्य है, बल्कि हमारे यहां वैज्ञानिक सोच का नितांत अभाव है। 

    अपर निदेशक ने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों से ही समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित की जा सकती है। विद्यालयों में अधिक संसाधनों की आवश्यकता से इन्कार नहीं किया जा सकता, लेकिन हमें प्रतिभा के विकास पर भी ध्यान देना होगा। माध्यमिक स्तर पर हमारा शिक्षा एवं अनुसंधान स्तरीय हो, इसके लिए विज्ञान के शिक्षण में स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया जाना जरूरी है। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ ही समाज में भी वैज्ञानिक मानसिकता पैदा हो सके। 

    इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, महावीर सिंह चौधरी, सुखराज बडौच, सुरेंद्र मदान, सत्यपाल, इनायत अली, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: जियोस्पैटियल पोर्टल से जुड़ेगा उत्तराखंड, इससे आपातकालीन स्थिति में मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें: प्रतिबंधित क्षेत्र में किया मोबाइल का इस्तेमाल तो ये डिवाइस तुरंत लगा लेगा पता

    खबरें और भी