विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोपित सीनियर छात्र गिरफ्तार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 30 Aug 2019 01:48 PM (IST)

प्रेमनगर के एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रही विधि स्नातक की छात्रा को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित सीनियर छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोपित सीनियर छात्र गिरफ्तार Dehradun News
छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोपित सीनियर छात्र गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर के एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रही विधि स्नातक की छात्रा को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित सीनियर छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने के साथ बयान भी दर्ज किया।  

बता दें कि राजस्थान की एक छात्रा ने डेढ़ महीने पहले ही प्रेमनगर के एक शैक्षणिक संस्थान में विधि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह यहां प्रेमनगर के एक हॉस्टल में रहती थी। यहां राजस्थान की रहने वाली एक और युवती विधि तृतीय वर्ष की छात्रा है। 

पीड़िता और इस छात्रा की मां के बीच अच्छी जान-पहचान है। पीड़िता यहां आने के बाद इसी सीनियर छात्रा के पास पढ़ाई को आने-जाने लगी। एक रोज उसने सहेली को बताया कि घर-परिवार से दूर होने की वजह से उसका मन नहीं लग रहा है। इस पर उसने कहीं घूमने चलने की बात कही। 

सहेली ने अपने दोस्त और क्लासमेट आकाश पुत्र संजीव अग्रवाल निवासी बुलंदशहर व अमोघ पुत्र विष्णु मिश्र को बताया कि उसकी सहेली यहां ऊब रही है और घूमना-फिरना चाहती है। इस पर आकाश (21) अपने दोस्त अमोघ (21) के साथ पीडि़ता के हॉस्टल पहुंचा और वहां से आकाश सभी को लेकर घूमा-फिरा और रात में पौंधा स्थित अपने किराये के फ्लैट पर आ गया। 

सोमवार की रात फ्लैट पर सभी ने साथ मिलकर डिनर किया और उसके बाद सभी वहीं, फ्लैट में ही रुक गए। पीडि़ता का आरोप है कि खाने के दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह बेसुध हो गई। मंगलवार भोर में नींद खुली तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। 

उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पीड़िता पैदल ही अपने हॉस्टल को निकल गई। हॉस्टल आने के बाद मंगलवार को पीड़िता ने मां को फोन से इस बारे में बताया। बुधवार को उसकी मां देहरादून पहुंची और बेटी को लेकर प्रेमनगर थाने आईं। यहां उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: लॉ की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलालकर सीनियर ने किया दुष्कर्म Dehradun News

पुलिस ने मामले में आकाश पर दुष्कर्म और पीडि़ता की सहेली व दूसरे छात्र अमोघ पर पीड़िता को बहला-फुसला कर आकाश के फ्लैट पर ले जाने के आरोप में पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि छात्रा का मेडिकल करा लिया गया है। पुलिस के समक्ष उसने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अब तक प्रकाश में आए साक्ष्यों के आधार पर आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज Dehradun News