विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉलर देने के बदले हुई दो लाख रुपये की ठगी के मामले में सात लोग गिरफ्तार Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 22 Jun 2019 03:34 PM (IST)

पुलिस ने सस्ते में बीस लाख डॉलर देने के बदले हुई दो लाख रुपये की ठगी के मामले में औरंगाबाद के गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

डॉलर देने के बदले हुई दो लाख रुपये की ठगी के मामले में सात लोग गिरफ्तार Dehradun News
डॉलर देने के बदले हुई दो लाख रुपये की ठगी के मामले में सात लोग गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। सस्ते में बीस लाख डॉलर देने के बदले हुई दो लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने औरंगाबाद के गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सदस्यों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जो पुरुष सदस्यों की मां चाची बन कर ठगी के शिकार लोगों से मिलकर डील फाइनल करने में मदद करती थी।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बीते दिनों हुई वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि गैंग दिल्ली से करेंसी एक्सचेंज के बदले डॉलर खरीदता था और उसे लोगों को दिखाकर बताता था कि उनकी मां चाची या कोई किसी अंग्रेज या बड़े रईस ज्यादा के घर नौकरी करते हैं। उन्हें वहां यह ढेर सारे डालर मिले हैं। 

जिनको वह बेचना चाहते हैं। इस झांसे में देहरादून के नरेश शर्मा और दीवान बोरा आए थे। दोनों से दो दो लाख की ठगी इस गैंग ने की थी। गैंग के दो सदस्य अब भी फरार हैं। आरोपि‍तों के पास से डॉलर और रद्दी के टुकड़े से बनाए गए डालर के बंडल भी बरामद हुए हैं।

 यह भी पढ़ें: भाई-बहन को एफआरआइ में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख ठगे Dehradun News

यह भी पढ़ें: डॉलर देने का झांसा देकर दो लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें: ठगों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप