Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच स्वर्ग सा नजारा, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम; माइनस में तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 07:57 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। लगातार कड़ाके की ठंड से नदी नाले जमने लगे हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच ग ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच स्वर्ग सा नजारा, 23 से बदलेगा मौसम
    उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच स्वर्ग सा नजारा, 23 से बदलेगा मौसम

    HighLights

    1. उत्तराखंड में पड़ रही है कड़ाके की ठंड
    2. जमने लगे नदी और नाले
    3. उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा तापमान

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है ।उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

    दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ पारा गोता लगा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

    23 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

    कोहरे से बढ़ गई कंपकंपी

    पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्र खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में पाला पड़ने को लेकर चेतावनी दी गई है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

    खबरें और भी