Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शतरंज चैपियनशिप में पांचवे राउंड तक एसजीआरआर आगे

    By Edited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:00 AM (IST)

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेर सिंह बहादुर स्मृति अंतर विद्यालयी शतरंज चैपियनशिप में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक अंको के साथ बढ़त बना ली है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश चेस क्लब के सहयोग से आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेर सिंह बहादुर स्मृति अंतर विद्यालयी शतरंज चैपियनशिप में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक अंको के साथ बढ़त बना ली है।

    श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ऋषिकेश मे पांच राउंड खेले गए। पांचवे राउंड मे एसजीआरआर ने श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल को (3-0) से पराजित किया। वही इसी राउंड का दूसरा मुकाबला एनजीए व मदर मिरेकल के बीच खेला गया। जिसमे दोनो टीमो को दो-दो अंक मिले।

    पढ़ें: उत्तराखंड के आर्यमान और हिमाचल के धनंजय बने टेनिस विजेता

    पांचवे राउंड के खेल तक एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश सर्वाधिक 17 अंको के साथ प्रथम, एसबीएम पब्लिक स्कूल 13 अंको के साथ दूसरे व एनडीएस दस अंको के साथ तृतीय स्थान पर बना हुआ है। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर एसजीआरआर के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, संयोजक राकेश भंडारी, राजीव राणा, आशीष पयाल आदि उपस्थित थे।

    पढ़ें: सहरन, जसपाल और ऋषि ने बॉक्सिंग मुकाबले जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश

    पढ़ें:-नैनीताल बना अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन