विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसजीआरआर आइटीएस ने जीता फुटबाल का खिताब

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 05 Apr 2018 09:27 PM (IST)

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम अभिव्ययक्ति -2018 के तहत फुटबॉल का फाइनल मुकाबला एसजीआरआर आइटीएस के नाम रहा।

एसजीआरआर आइटीएस ने जीता फुटबाल का खिताब
एसजीआरआर आइटीएस ने जीता फुटबाल का खिताब

देहरादून, [जेएनएन]: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम अभिव्ययक्ति -2018 के पांचवें दिन फुटबॉल का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबला एसजीआरआर आइटीएस के नाम रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीताम्बर प्रसाद ध्यानी ने ग्राउंड पर खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेडिकल कॉलेज और एसजीआरआर आइटीएस के बीच हुआ। पहले हाफ  में दोनों टीमों केफॉरवर्ड प्लेयर्स ने बेहतरीन मूव बनाए। लेकिन रक्षापंक्ति के खिलाडियों ने उनकी कोशिश बेकार कर दी। 

दूसरे हॉफ में आइटीएस की टीम ने रणनीति में परिवर्तन कर छोटे-छोटे पास देकर बॉल को आगे बढ़ाना शुरू किया। आइटीएस के शिव ने 60वें मिनट में पहला गोल, विपिन ने 75वें मिनट में दूसरा गोल व डैचिन ने अंतिम क्षणों में तीसरा गोल कर आइटीएस को जीत दिलाई। मेडिकल कॉलेज की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें: दून की उन्नति एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए चयनित

यह भी पढ़ें: यूपीसीएल ने कंबाइंड सर्विसेस को हराकर कब्जाया टी-20 का खिताब

यह भी पढ़ें: जूनियर वर्ग की क्रिकेट पर होगा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का फोकस