विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीआइएसएफ की शबाना और असम राईफल की सुदेश फाइनल में

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 14 Nov 2019 01:37 PM (IST)

तृतीय शहीद ले. गौतम गुरुंग आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगता के महिला लाइट फ्लाई वेट कैटेगरी में सीआइएसएफ की शबाना व असम राईफल की सुदेश ने फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया।

सीआइएसएफ की शबाना और असम राईफल की सुदेश फाइनल में
सीआइएसएफ की शबाना और असम राईफल की सुदेश फाइनल में

देहरादून, जेएनएन। तृतीय शहीद ले. गौतम गुरुंग आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगता के महिला लाइट फ्लाई वेट कैटेगरी में सीआइएसएफ की शबाना व असम राईफल की सुदेश ने फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया।

गढ़ी कैंट स्थित गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में महिला वर्ग की सेमीफाइनल बाउट हुई। लाइट फ्लाई वेट वर्ग में सीआइएसएफ की शबाना ने जीबीसी-ए की राधिका और असम राईफल की सुदेश ने जीबीसी-बी की योगेश्वरी को अंकों के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

फ्लाई वेट वर्ग में सीआइएसएफ की वाई. चानू ने जीबीसी-बी की करिशमा और असम राईफल की सीला देवी ने जीबीसी-ए की ममता को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बैंटम वेट वर्ग में सीआइएसएफ की आभा सिंह ने असम राईफल की एच. जमुना चानू को अंकों के आधार पर पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। 

पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। लाइट फ्लाई वेट वर्ग में जीआरआरसी के अंकित सिंह, फ्लाई वेट वर्ग में बीईजी के वाई. अर्जुन सिंह, बैंटम वेट वर्ग में असम राईफल के टी. थावना, लाइट वेट वर्ग में सीआइएसएफ के अनुभव कुंवर व आर्टि नासिक के साहिल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

खिताब को भिड़ेंगे वेल्हम गल्र्स व सेंट जोजफ्स

काउंसिल स्कूल जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में वेल्हम गल्र्स स्कूल व सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

यह भी पढ़ें: जीआरआरसी, बीईजी रुड़की और असम राइफल बॉक्सिंग के अगले दौर में Dehradun News

पहले सेमीफाइनल में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने सेंट ज्यूड्स स्कूल को 51-15 से एकतरफा हराया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल के लिए शिवया ने 14 व सेंट ज्यूड्स के लिए श्रुति ने छह अंक जुटाए। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ने समर वैली स्कूल को 47-05 से पराजित किया। सेंट जोजफ्स ऐकेडमी के लिए इशिता ने 10 अंक बनाए।

यह भी पढ़ें: टाईब्रेकर में सुंदरवाला ब्वॉयज को हराकर दून स्टार बना सॉकर कप विजेता