विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुईं दून की शिवांगी जोशी Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 25 Jul 2019 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 08:46 AM (IST)

दस साल से चल रहे धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी गोल्ड अवार्ड के ...और पढ़ें

बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुईं दून की शिवांगी जोशी Dehradun News
बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुईं दून की शिवांगी जोशी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। लगातार दस साल से चल रहे धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि नायरा यानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी गोल्ड अवार्ड के चार कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई हैं। शिवांगी इससे पहले भी कई अवार्ड जीत चुकी हैं।

दून निवासी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नायरा के किरदार ने घर-घर तक पहुंचा दिया है। धारावाहिक से फेमस हुई शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को छोटे पर्दे की सबसे हॉट जोडिय़ों में कहा जाता है। दोनों की जोड़ी कई अवार्ड जीत चुकी है। 12 गोल्ड अवार्ड में भी नायरा को चार कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है। 

शिवांगी को बेस्ट एक्टर (फीमेल), टीवी पर्सनेलिटी ऑफ द इयर (फीमेल), मोस्ट फिट एक्टर (फीमेल) की कैटेगिरी में शामिल किया गया है। बेस्ट ऑन स्क्रीन जोड़ी में शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी को नॉमिनेट किया गया है। इस अवार्ड समारोह का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। 

अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने कहा कि चार कैटेगिरी में शामिल होकर काफी खुशी हो रही है। इससे पता चलता है कि लोगों को मेरा काम पसंद आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग अधिक से अधिक वोट देकर मुझे विजयी बनाएंगे। खासकर मुझे दून से खूब सारे वोट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: नए गीत के साथ जल्द सामने आएंगी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

यह भी पढ़ें: एक बार फिर टीवी अभिनेत्री सुकीर्ति कांडपाल छोटे पर्दे पर वापसी को तैयार

यह भी पढ़ें: यहां होगी सलमान खान और आलिया की फिल्म इंशा अल्लाह की शूटिंग, जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।