विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून की शिवानी बडोनी इस टीवी सीरियल से पहचान बनाने को तैयार

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 12 Feb 2019 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 08:06 AM (IST)

सब टीवी पर नया धारावाहिक बावले उतावले: एक विस्फोटक लव स्टोरी 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस धारावाहिक में दून की शिवानी बडोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

दून की शिवानी बडोनी इस टीवी सीरियल से पहचान बनाने को तैयार
दून की शिवानी बडोनी इस टीवी सीरियल से पहचान बनाने को तैयार

देहरादून, जेएनएन। सब टीवी पर नया धारावाहिक 'बावले उतावले: एक विस्फोटक लव स्टोरी' 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस धारावाहिक में दून की शिवानी बडोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह उनका पहला टीवी शो है, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

बावले उतावले एक कॉमेडी शो है। इसकी कहानी दो नौजवानों फंटी और गुड्डू पर आधारित है। जिनका बस एक ही लक्ष्य है, अपना प्यार ढ़ूंढ़ों और शादी कर लो। 

शिवानी ने बताया कि इस धारावाहिक में घटने वाली घटनाएं दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगी। मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी शिवानी दून में डिफेंस कॉलोनी में रहती हैं। वह वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। 

बताया कि एक्टिंग उनका शौक है। इसलिए जब उन्हें शो का ऑफर मिला तो उन्होंने इसके लिए झट से हां कर दी। वह आगे भी अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनकी मां मीनल और पिता शैलेंद्र भी इसे लेकर काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: माउंट फोर्ट एकेडमी में संगीत एवं नृत्य विभाग शुरू, सुरलहरियों ने बांधा समा

यह भी पढ़ें: हृषिकेश बसंतोत्सव: सूर्य गायत्री की भजन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़ें: हृषिकेश महोत्सव: बसंती बिष्ट के जागरों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्‍ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।