विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत रक्षा पर्व: सरहदों की रक्षा कर रहे भाइयों को बहनों ने भेजा प्यार Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 12 Aug 2019 05:46 PM (IST)

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत रक्षा पर्व अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भारत रक्षा रथ राजा रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पहुंचा।

भारत रक्षा पर्व: सरहदों की रक्षा कर रहे भाइयों को बहनों ने भेजा प्यार Dehradun News
भारत रक्षा पर्व: सरहदों की रक्षा कर रहे भाइयों को बहनों ने भेजा प्यार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दैनिक जागरण की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 'भारत रक्षा पर्व' अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भारत रक्षा रथ राजा रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पहुंचा। जहां प्रधानाचार्या संदीपना जायसवाल और एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर रेखा मलिक ने रथ का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने फौजी भाइयों के लिए राखियां, ग्रीटिंग कार्ड सौंपे। 

इसके बाद रथ राजपुर रोड स्थित सेंट जोसफ ऐकेडमी में प्रधानाचार्य ब्रदर जया सीलन एस और एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर सुमन तिवारी मौजूद रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्व निर्मित राखियां, ग्रीटिंग कार्ड दिए। छात्राओं ने ब्रदर का तिलक कर उनको राखी भी बांधी। यहां से रथ ननूरखेड़ा रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचा। जहां प्रधानाचार्य संजीव सुंदरियाल, एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर भुवन कुनियाल की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा पर नाट्य प्रस्तुति दी। 

बाद में सेना के जवानों के लिए राखियां सौंपी। इसके बाद रथ सहस्त्रधारा रोड स्थित केवल विहार पहुंचा। उत्तराखंड महिला एसोसिएशन की सदस्याओं ने रथ की आरती की और देश भक्ति गीत गाकर स्वागत किया। उन्होंने सरहदों पर तैनात अपने फौजी भाइयों के लिए स्व निर्मित राखियां सौंपी। इस मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्षा साधना शर्मा, पुष्पा भल्ला, मेनका बहल, प्रभा सलूजा मौजूद थीं। 

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर इतने साल बाद बन रहा रक्षाबंधन का संयोग, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

यह भी पढें: क्रोध शांत करने को इस पर्वत के शिखर पर की थी भगवान परशुराम ने पूजा, स्कंद पुराण में उल्लेख

यह भी पढ़ें: सच्चे मन से महादेव का जलाभिषेक करने से होती हर मनोकामना पूर्ण

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप