Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ि‍यों पर हुआ हिमपात

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 25 Jan 2017 03:00 AM (IST)

    उत्‍तराखंड में फिर मौसम ने एक बार करवट बदली। सूबे के ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, राजधानी देहरादून अन्‍य मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए हुए है ...और पढ़ें

    मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ि‍यों पर हुआ हिमपात
    मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ि‍यों पर हुआ हिमपात

    देहरादून, [जेएनएन]: मौसम की बदली करवट के साथ ही सूबे में चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। उधर, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पांच जिलों में हल्की वर्षा और चोटियों पर हिमपात की संभावना है।

    मंगलवार को राज्यभर में लगभग सभी इलाकों में कहीं आंशिक तो कहीं घने बादल छाये रहे। चमोली जिले में मेघों ने निराश नहीं किया और फिर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत अन्य चोटियों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे ठंडक बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में खिली धूप, न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंचा

    यह भी पढ़ें: बारह दिन बाद भी नहीं खुल पाया चंबा मसूरी मोटर मार्ग