Snowfall Photos: वसंत पंचमी पर उत्तराखंड की वादियों को बर्फबारी की सौगात, मसूरी में जोरदार स्नोफॉल
वसंत पंचमी के अवसर पर उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, जिससे वादियां सफेद चादर से ढक गईं। चारधाम सहित कई पहाड़ी जिलों में हिमपात हुआ। मसूरी, धनौल्टी और चकर ...और पढ़ें

उत्तराखंड में हुई बर्फबारी की ताजा तस्वीरें। जागरण
HighLights
वसंत पंचमी पर उत्तराखंड में हुई जोरदार बर्फबारी
चारधाम सहित कई पहाड़ी जिले बर्फ से ढके
मसूरी, धनौल्टी, चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी
जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत पंचमी का दिन उत्तराखंड के लिए सौगात लेकर आया। तड़के उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई़ं। चारधाम सहित उत्तराखंड के अनेक पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, धनौल्टी और चकराता में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। जिसने लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों का दिल खुश कर दिया।
शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित हेमकुंड में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, चकराता, धनौल्टी और सुरकंडा में इस सीजन में पहली बार हिमपात हुआ। आइए देखते हैं बर्फबारी की मनमोहक तस्वीरें।
यह भी पढ़ें- Weather Today: इंतजार खत्म, मसूरी-धनौल्टी और चकराता में सीजन का पहला स्नोफॉल... लौटी ठंड
यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चकराता में पहली बर्फबारी, रोमांच से भरे सैलानी; इन स्पॉट्स पर जन्नत सा नजारा






