Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रैपर अभिषेक भट्ट का गाना लॉन्च, 25,000 से ज्यादा लोग कर चुके शेयर Dehradun News

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 31 Jul 2019 08:21 PM (GMT+05:30)

    दून के अभिषेक भट्ट उर्फ एबीआरके का देहरादून से गाना लॉन्च हुआ है। इस गाने को यूट्यूब और फेसबुक पर 25000 से ज्यादा लोग शेयर और कमेंट कर चुके हैं। ...और पढ़ें

    रैपर अभिषेक भट्ट का गाना लॉन्च, 25,000 से ज्यादा लोग कर चुके शेयर Dehradun News
    रैपर अभिषेक भट्ट का गाना लॉन्च, 25,000 से ज्यादा लोग कर चुके शेयर Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। दून के अभिषेक भट्ट उर्फ एबीआरके का 'देहरादून से' गाना लॉन्च हुआ है। इस गाने को यूट्यूब और फेसबुक पर 25,000 से ज्यादा लोग शेयर और कमेंट कर चुके हैं। यह गाना उत्तराखंड ही नहीं देश विदेश में भी पसंद किया जा रहा है।

    20 वर्षीय युवा रैपर अभिषेक ने बताया कि 'देहरादून से' गाने को दो साल पहले लिखा था। यह गाना उनकी जिंदगी की सच्ची घटना से जुड़ा है। यह एक कलाकार की कहानी है जो दून में रहकर अपने सपने पूरे कर रहा है। इस गाने की घंटाघर, माल देवता, वसंत विहार, इंदिरा नगर में शूटिंग हुई। 

    सोशल मीडिया पर आने के बाद इस गाने ने धमाल मचा दिया। महज एक हफ्ते में 25 हजार लोगों ने इसे देखकर शेयर व कमेंट कर रिलीज की मांग की। इसके बाद इस गाने का लांच किया गया। 

    उन्होंने बताया कि इस गाने पर अमेरिका के एक परिवार लाइफ मीट्स फैमिली ने भी प्रतिक्रिया की है। यह हॉलीवुड फिल्मों की समीक्षा करता है। इस परिवार ने गाने की सराहना करते हुए रिएक्शन की एक वीडियो भी बनाई है। इसको लेकर वह खासा उत्साहित हैं। 

    अभिषेक ने बताया कि इस गाने में सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने भी अभिनय किया है। इस वीडियो को तैयार करने में भारत गुप्ता, सुगम वशिष्ठ, पुरुषोत्तम गुप्ता ने भी योगदान दिया है। पूर्व में अभिषेक के गानों की अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी तारीफ कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिलचस्प है शिवानी बडोनी का टीवी इंडस्ट्री में सफर, जानिए उनकी कहानी

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड संगीत जगत में धूम मचा रहे दून के जुबिन Dehradun News

    यह भी पढ़ें: देहरादून और मसूरी में हो रही वेब सीरीज पेशावर की शूटिंग, स्कूल में हमले की है कहानी

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप