विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड गायक सोनू निगम पहुंचे ऋषिकेश, सोशल मीडिया में शेयर की सेल्फी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 03 Jun 2019 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 08:07 AM (IST)

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम अपनी निजी यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया में सेल्फी भी पोस्ट की।

बॉलीवुड गायक सोनू निगम पहुंचे ऋषिकेश, सोशल मीडिया में शेयर की सेल्फी
बॉलीवुड गायक सोनू निगम पहुंचे ऋषिकेश, सोशल मीडिया में शेयर की सेल्फी

ऋषिकेश, जेएनएन। सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम अपनी निजी यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे हैं। सोमवार सुबह वह नरेंद्र नगर के समीप स्थित कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया में सेल्फी भी पोस्ट की। 

प्रातः 6:00 बजे सोनू निगम मां कुंजापुरी के दर्शन को पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने सेल्फी के साथ ही अपनी भावनाएं सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की। सोनू निगम ने लिखा कि वह एक बार फिर अपनी पसंदीदा जगह ऋषिकेश पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा कि पहाड़ की वादियों में एक अनूठा सुकून और आध्यात्मिक वातावरण उन्हें मिलता है। 

गौरतलब है कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम को ऋषिकेश से बेहद लगाव है। वह इससे पूर्व भी कई बार ऋषिकेश घूमने आ चुके हैं। उन्होंने यहां अपना स्थाई आशियाना बनाने की भी इच्छा जाहिर की थी। सोनू निगम ऋषिकेश के किसी होटल में ठहरे हैं। 

वह जब भी ऋषिकेश आते हैं कुंजापुरी मंदिर के दर्शन को जरूर जाते हैं। इतना जरूर है कि सोनू निगम अपने ऋषिकेश प्रवास के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। वह अपने कुछ निजी मित्रों के साथ यहां समय व्यतीत करते हैं।

यह भी पढ़ें: जैकलीन ने शूटिंग के बिजी शेड्यूल से निकाला वक्त, कुछ इस तरह मिटाई थकान

यह भी पढ़ें: सूफी गायक कैलाश खेर खोलेंगे संगीत ऐकेडमी, गरीब युवाओं को मिलेगा मौका

यह भी पढ़ें: दून के कलाकारों ने नागमंडल नाटक का किया शानदार प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।