यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंका गया।

देहरादून, [जेएनएन]: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंका गया।
लैंसडौन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देशभर के लोग परेशान है। उत्तराखंड में ही दो लोग आत्महत्या कर चुके हैं।
सपा ने केंद्र सरकार से इन नीतियों में ठोस परिवर्तन करने की मांग की। इस मौके पर दिनेश मोहन नैथानी, पंकज जायसवाल, सुरेश यादव, अर्जुन शर्मा, राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: भाजपा को खरीदने की क्षमता किसी में नहीं, तभी चाय वाला बना पीएम

