विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 22 Nov 2019 08:51 AM (IST)

निजी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफअनशन कर रहे छात्र नेता ललित तिवारी की धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

देहरादून, जेएनएन। निजी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ आठ दिन से अनशन कर रहे छात्र नेता ललित तिवारी की धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। इसे लेकर छात्रों ने धरनास्थल पर खूब हंगामा किया। अनशनकारी छात्र को निजी वाहन से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां एनएसयूआइ व कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

परेड ग्राउंड में दोपहर अनशन पर बैठे छात्र ललित तिवारी की तबीयत बिगड़ गई। साथी छात्र अजय ने बताया कि ललित के अनशन के चलते हाथ पैर ठंडे पड़ने लगे। उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। 

आरोप लगाया कि सूचना के आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, जबकि पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद ललित को निजी वाहन से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर आयुष छात्रों ने मौके पर हंगामा किया। वहीं कई एनएसयूआइ व कांग्रेस कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को मौके पर स्थिति संभालनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: आयुष छात्रों का आंदोलन लाया रंग, बढ़ी फीस पर सरकार ने पीछे खींचे कदम

इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चमोली, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं, हार्दिक, शिवम शुक्ला आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: छात्रों ने डीएवी प्राचार्य कार्यालय पर जड़ा ताला, साढ़े चार घंटे तक बनाया बंधक Dehradun News