विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में जांच के आदेश, डेढ़ महीने से टीचर कर रहा था गंदी हरकत

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:17 AM (IST)

देहरादून के समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जांच के लिए महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि छात्रा से छेड़छाड़ मामले को लेकर शुक्रवार को स्कूल में खूब हंगामा हुआ। छात्रा की मां ने स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर करीब डेढ़ माह से बेटी को परेशान करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।

मां के अनुसार, उन्होंने 15 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर उनकी बेटी समेत 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे।  पर शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उल्टा उनकी बेटी पर दबाव बना मामला रफा दफा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।