विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपदा में मारे गए सात लोगों के प्रति राज्य सरकार संवेदनहीन: धस्माना

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 14 Jul 2018 05:14 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने राजधानी में बारिश से हुर्इ तबाही को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा सरकार ने इससे प्रभावित लोगों की सुध तक नहीं ली है।

आपदा में मारे गए सात लोगों के प्रति राज्य सरकार संवेदनहीन: धस्माना
आपदा में मारे गए सात लोगों के प्रति राज्य सरकार संवेदनहीन: धस्माना

देहरादून, [जेएनएन]: कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उनका कहना है कि राजधानी में आर्इ बाढ़ में सात लोगों की जान चली गर्इ और हजारों लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे पूरा सामान बर्बाद हो गया। लेकिन सरकार को उन लोगों से कोर्इ लेना-देना ही नहीं है। क्योंकि त्रिवेंद्र सरकार और उनका संगठन आगामी चुनानों की चिंता में मगन है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार और भाजपा संगठन पर जनता के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कहा कि 11 जुलाई को राजधानी देहरादून में आई बाढ़ में सात लोगों की जान चली गई और हजारों लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया जिसके कारण लोगों के घरों का सामान बर्बाद हो गया। लेकिन इन मौतों और लोगों के नुकसान से सरकार को कोई लेना देना नहीं है और त्रिवेंद्र सरकार और उनका संगठन सिर्फ आगामी निकाय, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की चिंता कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मृत लोगों के घर जाकर संवेदना और सहायता देने के बजाय काशीपुर में बड़ी माला पहन कर हंसते हुए फोटो खिंचवा रहें हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी के कर्इ क्षेत्रों में हुई तबाही से प्रभावित लोगों को सरकार व प्रशासन की ओर से एक भोजन का पैकेट तक मुहैया नहीं कराया गया। जबकि इन लोगों का सारा सामान नष्ट हो चुका है। धस्माना का ये भी कहना है कि जब राजधानी में ही आपदा प्रबंधन का इतना बुरा हाल है तो राज्य के दूर-दराज के इलाकों के क्या हाल होंगे। 

वहीं, देहरादून में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में को लेकर उन्होने कहा कि राज्य सरकार की भूमिका व्यापारी और जन विरोधी है। उन्होंने कहा कि लोगों के वैधानिक निर्माणों का चिह्नीकरण व ध्वस्तीकरण किया जा रहा है और राज्य सरकार और जनता के चुने हुए विधायक लोगों का दर्द सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब देहरादून के भाजपा विधायक लोगों का दर्द नहीं दूर कर सकते तो उनको तत्काल विधायकी से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस की प्रदेष प्रवक्ता गरिमा दसौनी, देवेन्द्र बुटोला, राजेश चमोली, महेश जोशी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: जनविरोधी है केंद्र और राज्य सरकार: प्रीतम सिंह

यह भी पढ़ें: कार्यकर्ता हैं सरकार और जनता के बीच के सेतू