विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशील मोदी ने संकल्प पत्र के लिए पूर्व सैनिकों से मांगे सुझाव

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 10 Feb 2019 08:50 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगे।

सुशील मोदी ने संकल्प पत्र के लिए पूर्व सैनिकों से मांगे सुझाव
सुशील मोदी ने संकल्प पत्र के लिए पूर्व सैनिकों से मांगे सुझाव

देहरादून, राज्य ब्यूरो। 'भारत के मन की बात' के जरिये लोस चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेने की कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के मसले को 40 साल तक लटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस मांग को पूरा किया।

बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में पूर्व सैनिकों की ओर से ओआरओपी से संबंधित कुछेक बिंदुओं के अलावा स्वास्थ्य, हाउस टैक्स माफी, पुरानी पेंशन की विसंगतियां, विधवा पेंशन, परिवार पेंशन से जुड़े मसले मोदी के समक्ष रखे गए। विधायक गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स व संजीव वर्मा, नमो एप संयोजक शेखर वर्मा, किसान मोर्चा के संयोजक जोगेंद्र पुंडीर भी मौजूद थे।

इससे पहले, प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोदी ने भारत के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनरथ को लांच किया। उन्होंने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस पहल के जरिये देशभर से 10 करोड़ लोगों के सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। जनसंवाद व जनसहभागिता का यह सबसे बड़ा अभियान है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम के पुत्र पर बरसे विधानसभा अध्यक्ष, सुनाई खरी-खोटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।