ऋषिकेश: पहचान छिपाकर किशोरी से दुष्कर्म, साक्ष्य मिटाने में शामिल दोस्त की तलाश
ऋषिकेश में नाबालिग के साथ इंटरनेट मीडिया पर जानसठ निवासी सोफियान ने हिंदू पहचान बताकर दोस्ती की थी। उसने हिंदू ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नाबालिग के साथ इंटरनेट मीडिया पर जानसठ निवासी सोफियान ने हिंदू पहचान बताकर दोस्ती की थी। उसने हिंदू नाम से अपनी आडी बनाई थी। उसके साथ उसका एक दोस्त भी ऋषिकेश आया था। घटना के बाद उसने होटल के कमरे में साक्ष्य छिपाए। पुलिस ने उसे भी मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र का आरोपित बनाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
फरवरी माह में इंटरनेट मीडिया के जरिए आरोपित नाबालिग के संपर्क में आया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने इंटरनेट मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाई और हिंदू पहचान से नाबालिग से बातचीत करने लगा। उसके बाद वह नाबालिग के संपर्क में बना रहा। उसने नाबालिग को शनिवार को होटल में बुलाया। मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित सोफियान के साथ उसका एक दोस्त मुस्तफा निवासी गाजियाबाद भी आया था। होटल के जिस कमरे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था वहां उसने साक्ष्य छिपाए। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में उसे भी आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोपित बनाया है।
ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपित के हिंदू पहचान के आधार पर इंटरनेट मीडिया पर आइडी बनाने की बात सामने आई है। इसे भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। आरोपित के एक दोस्त मुस्तफा को भी मुकदमे में आरोपित बनाया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
