विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर थार का तांडव, मेडिकल छात्रों को कुचलने का प्रयास; मुकदमा दर्ज

Updated: Fri, 14 Aug 2026 04:13 PM (IST)

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला के पास एक थार चालक ने हिमालयन इंस्टीट्यूट के मेडिकल छात्रों और उनके बस चालक को कुचलने का प्रयास किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रायवाला (देहरादून ) । हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला के समीप मोतीचूर में एक बिगड़ैल थार चालक के हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के मेडिकल छात्रों व उनके वाहन चालक पर थार से जोरदार टक्कर मारते हुए कुचलने का प्रयास किया। इंस्टीट्यूट कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली रायवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया था, उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार शाम को हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के मेडिकल छात्रों को हरिद्वार लेकर जा रही इंस्टीट्यूट की बस को एक थार बार-बार ओवरटेक कर रही थी, जिसके बाद बस चालक ने मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार को रुकवा दिया।

थार से कुचलने की कोशिश

बस चालक ने थार चालक को बार-बार ओवरटेक करने के बारे में पूछा तो थार चालक हैकड़ी दिखाने लगा। इस बीच बस से मेडिकल के कुछ छात्र भी बस से उतरकर वहां आ गए और थार चालक की हरकतों पर आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी।

वहीं बस में बैठी एक छात्रा इस घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। इस बीच अचानक थार चालक ने थार वहां खड़े लोगों की तरफ दौड़ा दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वहां खड़े छात्रों व बस चालक ने किसी तरह खुद को संभाला।

मेडिकल छात्रा की ओर से बनाई गई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की थार चालक ने बस के चालक को कुचलने का प्रयास किया। मामले में कनखल हरिद्वार निवासी अस्पताल कर्मचारी प्राची शर्मा ने थार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।