Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मीटू प्रकरण: पीड़िता के बयान हो सकते हैं दर्ज, मामले में सरकार ने साधी चुप्पी

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jan 2019 04:34 PM (IST)

    मीटू प्रकरण में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। ...और पढ़ें

    मीटू प्रकरण: पीड़िता के बयान हो सकते हैं दर्ज, मामले में सरकार ने साधी चुप्पी
    मीटू प्रकरण: पीड़िता के बयान हो सकते हैं दर्ज, मामले में सरकार ने साधी चुप्पी

    देहरादून, जेएनएन। मीटू प्रकरण में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है। मामले में संबंधित जांच अधिकारी ने पीड़िता से बयान दर्ज करने के लिए संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद जांच अधिकारी पीड़िता के घर बयान दर्ज करने के लिए जाएंगी। संभवत: सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। 

    विदित है कि एक महिला ने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने संजय कुमार को पद से हटा दिया था। उधर, बीते दस नवंबर को इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल को सौंपी थी। 

    एसपी ग्रामीण की जांच के बाद शनिवार देर रात कोतवाली नगर में संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाल शिशुपाल नेगी ने इसकी जांच महिला दारोगा सरिता बिष्ट को सौंपी है। जांच अधिकारी ने मामले में बयान दर्ज करने के लिए रविवार को पीड़िता से संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जांच अधिकारी के मुताबिक सोमवार को महिला से संपर्क कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। ऐसा न होने पर उसके घर जाकर बयान दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। 

    सरकार ने चुप्पी साधी, पार्टी बोली कानून करेगा अपना काम 

    भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार के खिलाफ एक महिला की शिकायत के बाद उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने पर इस मामले में सरकार ने जहां चुप्पी साध ली, वहीं पार्टी संगठन ने बेहद सधी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मामले में कानून अपना काम करेगा। 

    खबरें और भी

    संजय कुमार पर लगे उत्पीड़न के आरोप और लोकसभा चुनाव से ऐन पहले उनके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को विपक्ष मुद्दा बना सकता है। यह चिंता लोस चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा नेतृत्व को सताए जा रही है। परिणामस्वरूप इस प्रकरण ने सरकार और संगठन दोनों को असहज स्थिति में ला दिया है। यही कारण है कि इस मसले पर पार्टी नेता कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। 

    रविवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब पत्रकारों ने इस मामले में उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। यही नहीं, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भी यही रुख अपनाया। अलबत्ता, इतना जरूर कहा कि इसमें प्रतिक्रिया पार्टी संगठन देगा। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने देर शाम संपर्क करने पर कहा कि आरोप लगने के बाद संजय कुमार पद से इस्तीफा दे चुके हैं। मुकदमा दर्ज हुआ है तो कानून अपना काम करेगा। 

    लोस चुनाव तक नई तैनाती नहीं 

    उत्तराखंड में प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन के खाली चल रहे पद पर लोकसभा चुनाव तक नई तैनाती की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं दिख रही। असल में पार्टी नेतृत्व अब चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। ऐसे चुनाव के बाद ही इस पद पर तैनाती हो सकती है। इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि महामंत्री संगठन का पद केंद्रीय व्यवस्था का है। जब भी नई नियुक्ति होगी, सभी को पता चल जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म केे आरोपित पिता को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सरेराह युवती पर अश्लील टिप्पणी, शोर मचाने पर फरार हुए युवक

    यह भी पढ़ें: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म