विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पछवादून में वाहन चोर गिरोह सक्रिय, चार बाइक समेत कैमरा चोरी

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 11 Feb 2019 01:38 PM (IST)

पछवादून में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने सहसपुर क्षेत्र के एक हॉस्टल से तीन छात्रों और विकासनगर में प्रेस फोटोग्राफर की बाइक व कैमरा चोरी कर लिया।

पछवादून में वाहन चोर गिरोह सक्रिय, चार बाइक समेत कैमरा चोरी
पछवादून में वाहन चोर गिरोह सक्रिय, चार बाइक समेत कैमरा चोरी

देहरादून, जेएनएन। पछवादून में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों ने थाना सहसपुर क्षेत्र के एक हॉस्टल से तीन छात्रों और विकासनगर में बाजार पुलिस चौकी से चंद कदम दूर प्रेस फोटोग्राफर की बाइक व कैमरा चोरी कर लिया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विकासनगर में बाजार पुलिस चौकी से चंद कदम दूर नगर के तिलक भवन में प्रेस फोटोग्राफर शर्मानंद बिजल्वाण कांग्रेस का कार्यक्रम कवर करने गए थे। कवरेज कर कैमरा उन्होंने बाइक पर टांग दिया और किसी से बात करने लगे। तभी चोरों ने बाइक व कैमरा चोरी कर लिया। कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो बाइक समेत कैमरा गायब मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

उधर, थाना सहसपुर अंतर्गत एक निजी यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों की बाइक चोरों ने रात सेलाकुई के राजा वाला रोड स्थित शिवालिक कुंज हॉस्टल के बाहर से चोरी कर ली। नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, शुभम कुमार ने सेलाकुई पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी नवनीत ङ्क्षसह भंडारी के अनुसार बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। 

पछवादून से दस दिन के भीतर सात बाइक चोरी 

पछवादून से दस दिन के भीतर सात बाइक चोरी होने से पुलिस के पसीने छूट गए हैं। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से चार व थाना सहसपुर क्षेत्र से तीन बाइक चोरी हो चुकी है। बाइक चोर गिरोह सक्रिय होने से लोगों में आक्रोश है। दोनों थानों की पुलिस अभी तक बाइक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

यह भी पढ़ें: चोरी के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार, नकदी बरामद

यह भी पढ़ें: दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों रुपये के मोबाइल

यह भी पढ़ें: चोरों ने दुकान और मकान से नकदी और आभूषण उड़ाए