Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India or Bharat: सनातन धर्म से नफरत करने वालों को भारत शब्द से परेशानी, बीजेपी ने साधा विपक्ष पर निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 07:30 AM (IST)

    Bharat भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सनातनी संस्कृति को प्रतिबिंबित करने वाला भारत नाम युगों-युगों से हमारे देश की पहचान है। ऐसे में ...और पढ़ें

    सनातन धर्म से नफरत करने वालों को भारत शब्द से परेशानी, बीजेपी ने साधा विपक्ष पर निशाना
    सनातन धर्म से नफरत करने वालों को भारत शब्द से परेशानी, बीजेपी ने साधा विपक्ष पर निशाना

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जी-20 के निमंत्रण पत्रों में भारत नाम का प्रयोग गौरवशाली क्षण है। साथ ही यह गुलामी की मानसिकता रखने वालों पर करारी चोट है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षियों की मोहब्बत की दुकान में सनातन और भारत विरोधी सामान की बिक्री दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में भट्ट ने कहा कि सनातनी संस्कृति को प्रतिबिंबित करने वाला भारत नाम युगों-युगों से हमारे देश की पहचान है। ऐसे में आज अधिकृत सरकारी भाषा में भारत शब्द का प्रयोग होना उत्तराखंड के लिए भी गौरवशाली क्षण है।

    सम्राट भरत के नाम पर ही देश का नाम भारत पड़ा

    महेंद्र भट्ट ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्थित महर्षि कण्व के आश्रम में ही चक्रवर्ती सम्राट भरत का जन्म हुआ था। उनके नाम पर ही देश का नाम भारत पड़ा। अब देश एक बार फिर से सनातन की ओर रुख कर रहा है।

    धर्म से नफरत करने वालों को हो रही दिक्कत

    विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति से नफरत करने वालों को भारत शब्द से परेशानी हो रही है। ये वही लोग हैं जो अपने राजनीतिक फायदे के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं, लेकिन इन्हें भारत नाम से दिक्कत है।

    खबरें और भी