विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून में साइबर ठगी के तीनों आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 12:02 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Aug 2017 08:48 PM (GMT+05:30)

दून के तकरीबन सवा सौ बैंक खातों से लाखों की रकम चुराने वाले शातिर साइबर ठगों को आखिरकार दून पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

दून में साइबर ठगी के तीनों आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
दून में साइबर ठगी के तीनों आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

देहरादून, [जेएनएन]: दून के तकरीबन सवा सौ बैंक खातों से लाखों की रकम चुराने वाले शातिर साइबर ठगों को आखिरकार दून पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के तकरीबन एक माह बाद पुलिस के हाथ यह कामयाबी लगी है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। मामले में कुछ बोलने से बच रहे पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बता दें कि एक जुलाई से आठ जुलाई के बीच नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के तीन एटीएम पर स्कीमर डिवाइस लगाकर हरियाणा के झज्जर निवासी रामवीर, जगमोहन और सुनील ने देहरादून के सवा चार हजार बैंक खातों के एटीएम कार्ड का डाटा उड़ा लिया था।
उन्होंने इस चुराए गए डाटा से एटीएम कार्डों का क्लोन तैयार किया और फिर उनसे 14 से 21 जुलाई के बीच तकरीबन सौ लोगों के खातों से लाखों की रकम निकाल ली। देहरादून में अब तक की इस सबसे बड़ी साइबर ठगी में पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम एसआइटी के रूप में गठित की।
एसआइटी तभी से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी, लेकिन साइबर ठगों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। सूत्रों के मुताबिक साइबर ठगों को सोमवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दून पुलिस तीनों को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: बैंक में रुपये जमा कराने के नाम पर 17 हजार का चूना

यह भी पढ़ें: भगवानपुर में घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

यह भी पढ़ें: बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।