विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंग्रेजी शराब की 57 पेटी के साथ तीन गिरफ्तार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 06 Aug 2019 01:46 PM (IST)

डोईवाला कोतवाली पुलिस ने चेङ्क्षकग में लोडर से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 57 पेटी पकड़ी। तस्करी में लोडर में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

अंग्रेजी शराब की 57 पेटी के साथ तीन गिरफ्तार Dehradun News
अंग्रेजी शराब की 57 पेटी के साथ तीन गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने चेङ्क्षकग में लोडर से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 57 पेटी पकड़ी। तस्करी में लोडर में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाल राकेश सिंह गुसाईं के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। हर्रावाला बेरियर पर पुलिस टीम ने एक लोडर को चेकिंग के लिए रोका। 

चेकिंग के लिए रोकने पर लोडर सवार सकपका गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो लोडर में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 57 पेटी मिली। इस पर पुलिस ने लोडर सवारों को पकड़ लिया। सवारों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, राजेश पुत्र सोहन लाल व हरि सिंह पुत्र माधो सिंह निवासी ग्राम-काछुवा सदर, करनाल हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: स्मैक तस्करी में महिला को 14 साल का कठोर कारावास Dehradun News

यह भी पढ़ें: चरस और स्मैक के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार, छात्रों को करते थे सप्लाई Dehradun News

यह भी पढ़ें: चरस तस्कर को अदालत ने सुनाई दस साल कठोर कैद की सजा

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप