विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदलते समीकरण में कांग्रेस में महापौर के तीन प्रमुख दावेदार

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 19 Oct 2018 09:47 AM (IST)

कांग्रेस में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान में से किसी महापौर का दावेदार बनाया जा सकता है।

बदलते समीकरण में कांग्रेस में महापौर के तीन प्रमुख दावेदार
बदलते समीकरण में कांग्रेस में महापौर के तीन प्रमुख दावेदार

देहरादून, [जेएनएन]: कांग्रेस में महापौर को लेकर पूरा गणित तीन दिग्गजों के इर्द-गिर्द सिमट गया है। बदलते समीकरण को देखते हुए कांग्रेस नए उमीदवार पर दांव खेलने का रिस्क नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान में से किसी को भी दावेदार बनाया जा सकता है। तीनों नेताओं के समर्थक भी हाईकमान पर इनकी दावेदारी को लेकर दबाव बना रहे हैं। 

कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी बड़े नेताओं से इस बारे में पहले उनकी राय ली। दोपहर बाद प्रदेश अध्यक्ष ने तीनों नेताओं से अलग-अलग चर्चा की। उन्होंने संभावित उम्मीदवार से जीत की तैयारी को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। 

हालांकि, महापौर के अन्य दावेदारों ने भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी भावी रणनीति रखी। देर रात तक तीनों नामों में से किसी एक पर सहमति नही बन पाई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में इतना जरूर कहा कि महापौर के लिए ऐसा चेहरा सामने हो जो शहर से लेकर गांव तक पैठ बनाने में कामयाब रहे और पहले से उसकी पहचान भी हो।

जिलाध्यक्षों को पार्टी सिंबल लेने बुलाया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगर निकायों के अध्यक्षों की पहली जल्द जारी करेगी। मेयर समेत कुछ निकाय अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों की सूची 21 अक्टूबर को भी जारी किए जाने की संभावना है। 

वहीं, जिलों में कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों को सिंबल का वितरण जिला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे। सिंबल वितरण के लिए सभी जिलाध्यक्षों को शुक्रवार को देहरादून बुलाया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि हाईकमान ने प्रदेश स्तर पर सिंबल वितरण का जिम्मा उन्हें सौंपा है। जिलों में पार्टी जिलाध्यक्षों को यह जिम्मा सौंपा गया है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को भी सूचित किया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद निकाय प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित की जा सकती है। अधिकतर प्रत्याशियों की सूची 20 अक्टूबर तक जारी होगी। ऋषिकेश, कोटद्वार समेत कुछ निगमों के मेयर और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा 21 अक्टूबर को भी की जा सकती है। इनमें कई दावेदार होने से प्रत्याशियों को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः पहले ही मोर्चे पर फेल हुई निर्वाचन मशीनरी

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में भाजपा खेल रही ये दांव, ग्रामीण क्षेत्र में असमंजस

यह भी पढ़ें: महापौर के मुकाबले को साहस नहीं जुटा पा रहे कांग्रेसी 'दिग्गज'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।