विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंश्योरेंस के नाम पर ओएनजीसी के रिटायर्ड अफसर से ठगी

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Wed, 15 May 2019 06:58 PM (IST)

इंश्योरेंस के नाम पर ओएनजीसी के रिटायर्ड ऑफिसर से 18 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंश्योरेंस के नाम पर ओएनजीसी के रिटायर्ड अफसर से ठगी
इंश्योरेंस के नाम पर ओएनजीसी के रिटायर्ड अफसर से ठगी

देहरादून, जेएनएन। ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिकारी को इंश्योरेंस के नाम पर 18 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में कैंट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

आनंद प्रकाश गेरा निवासी राजेंद्रनगर ने कैंट पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने घर के बरामदे में बैठे थे। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि वह ओएनजीसी में सिक्योरिटी ऑफिसर है और सेना से रिटायर्ड है। उसने बताया कि उसके पास एक इंश्योरेंस पॉलिसी है। जिसे लेने पर उतनी धनराशि वापस मिल जाएगी और कई सारे ईनाम भी मिलेंगे। 

उसने बताया कि नकद 18 हजार रुपये देने होंगे। उन्होंने जब पैसे दे दिए, तब उसने कहा कि वह चेक और इनाम लेकर बाहर से आ रहा है। शख्स बाहर गया लेकिन लौट कर नहीं आया। तब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। कैंट इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: किटी संचालिका पर करोड़ों डकारने का आरोप, पैसा मांगने पर कुत्ते छोड़ देती है पीछे

यह भी पढ़ें: किटी के तीन करोड़ डकार एक और संचालिका हुई फरार

यह भी पढ़ें: महिलाओं के करोड़ों रुपये डकारने वाली किटी संचालिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप