विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी में अभद्रता करने पर पर्यटकों की पिटाई, छह गिरफ्तार Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Tue, 18 Jun 2019 05:00 PM (IST)

अभद्रता करने पर पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया है।

मसूरी में अभद्रता करने पर पर्यटकों की पिटाई, छह गिरफ्तार Dehradun News
मसूरी में अभद्रता करने पर पर्यटकों की पिटाई, छह गिरफ्तार Dehradun News

मसूरी, जेएनएन। पिक्चर पैलेस के पास मालरोड बैरियर पर अभद्रता करने पर पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की पिटाई कर दी। इसके बाद पर्यटकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, पर्यटकों ने अपने किए के लिए माफी मांगी और मामला शांत हो गया। लेकिन शाम को पुलिस ने पर्यटकों की पिटाई करने वाले पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मामला भड़क गया और सभी पालिका कर्मी हड़ताल पर चले गए। देर रात तक कर्मियों की हड़ताल जारी रही। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गिरफ्तार पालिका कर्मियों को छोड़ा नहीं जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। 

घटनाक्रम के अनुसार दोपहर के बाद पिक्चर पैलेस निकट मालरोड बैरियर पर कुछ पर्यटक बिना प्रवेश शुल्क दिए मालरोड पर जाने की जिद करने लगे। जब इस बात का विरोध किया गया तो आरोप है कि पर्यटक अभद्रता पर उतर आए। जिस पर स्थानीय लोगों व पालिका कर्मियों ने पर्यटकों की पिटाई कर दी और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इसके बाद पर्यटकों ने माफी मांगी और मामला शांत भी हो गया था। 

लेकिन किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने पुलिस को पर्यटकों की पिटाई करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शाम को पुलिस ने मामले में तीन पालिका कर्मियों और तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अन्य पालिका कर्मी भड़क गए और हड़ताल पर चले गए। पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महाबीर सिंह राणा ने कहा कि जब तक पालिका कर्मियों को छोड़ा नहीं जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 

मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि पर्यटकों की पिटाई नहीं की जानी चाहिए थी, कोई भी विवाद हुआ था तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जानी चाहिए थी। गिरफ्तार किए गए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनको मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

मालरोड पर फैली अव्यवस्थाएं, सफाई व्यवस्था भी खतरे में 

पालिका कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मालरोड पर अव्यवस्थाएं फैल गई। वाहन अपनी मर्जी से आवाजाही करने लगे। जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। वहीं सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था के भी चरमराने की संभावना नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: कूड़े को लेकर महापौर से धक्का-मुक्की, मारपीट की भी कोशिश

यह भी पढ़ें: निर्मल अखाड़े में आधी रात को हुआ घमासान, दो संत घायल; पुलिस तैनात

यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 12 घायल 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप