विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेड यूनियन ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 04 Aug 2019 02:25 PM (IST)

उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने सरकार को आड़े हाथ लिया। यूनियन ने गांधी पार्क के सामने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ट्रेड यूनियन ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर
ट्रेड यूनियन ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। मजदूर- कर्मचारियों के शोषण, सरकारी संस्थानों के निजीकरण समेत अन्य मुद्दों पर उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने सरकार को आड़े हाथ लिया। यूनियन ने गांधी पार्क के सामने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से 20 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा।

शुक्रवार को ट्रेड यूनियन से जुड़े कर्मचारी भारी संख्या में गांधी पार्क के सामने जुटे। यूनियन ने 20 मुद्दों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। इंटक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर इसे कॉपरेरेट घरानों को सौंप रही है। 

ये नीतियां कॉपरेरेट घरानों को फायदा पहुंचाने और आम आदमी को परेशान करने के लिए बनाई जा रही हैं। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष जगमोहन मेंहदी रत्ता ने कहा कि श्रम नियमों में बदलाव कर कर्मचारी और मजदूरों के हक छीनने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर अशोक शर्मा, लेखराज, समर भंडारी, ईश्वर पाल, शेर सिंह राणा, सोहन सिंह रजवार, बीपी सुंदरियाल, विनय कुमार शर्मा, वी कंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: छात्रवृत्ति को लेकर एबीवीपी ने समाज कल्याण अधिकारी को घेरा Dehradun News

यह भी पढ़ें: कार्य बहिष्कार को लेकर प्राचार्य और शिक्षक आमने-सामने Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप