विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Booking: होली पर उत्तराखंड से पूर्वांचल जाने वाले जरा ध्‍यान दें! ट्रेनों में रिजर्वेशन की मारामारी, यात्रियों की भारी भीड़

Published: Sat, 16 Mar 2024 07:38 AM (GMT+05:30)

Train Booking त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों खासकर पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी ...और पढ़ें

Train Booking: होली के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन को मारामारी
Train Booking: होली के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन को मारामारी

HighLights

  1. पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनें होली तक फुल
  2. वेटिंग का आंकड़ा अभी से 100 के ऊपर
  3. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल स्तर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का अनुरोध

जागरण संवाददाता, देहरादून। Train Booking: त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों खासकर पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी है। स्थिति यह है कि होली तक यानि 26 मार्च तक के लिए वेटिंग का आंकड़ा अभी से 100 के ऊपर चल रहा है।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन प्रशासन ने गाड़ियों में अतिरिक्त कोच व स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए मंडल स्तर से अनुरोध किया है। जिन यात्रियों ने होली पर घर जाने के लिए अभी तक रिजर्वेशन नहीं कराया है, उन्हें अंतिम समय पर सफर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राजधानी देहरादून में सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न राज्यों के लोग कार्यरत हैं। त्योहार में घर जाने के लिए सभी ट्रेनों का सहारा लेते हैं। इस माह होली के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन की ज्यादा मांग है। हाल यह है कि यात्रियों की आमद से वेटिंग लिस्ट भी बढ़ गई है।

देहरादून से पूर्वोंतर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। हर ट्रेन में स्लीपर क्लास में औसतन वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार है। हालांकि, दिल्ली व दक्षिण जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सामान्य है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की डिमांड मंडल स्तर पर भेजी गई है।

होली के लिए ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग लिस्ट

26 मार्च होली तक पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षण के लिए लंबी प्रतिक्षा चल रही है। उपासना एक्सप्रेस में स्लीपर में 166 और थर्ड एसी में 30 वेटिंग चल रही है। उसी तरह बनारस जनता एक्सप्रेस में स्लीपर में 185 और थर्ड एसी में 94 वेटिंग और देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस में स्लीपर में 136 और थर्ड एसी में 66 वेटिंग है। वहीं मुज्जफरपुर राप्ती गंगा में स्लीपर में 179 और थर्ड एसी में 67 और बनारस जनता एक्सप्रेस में स्लीपर में 111 और थर्ड एसी में 46 वेटिंग है।

देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से मिलेगी राहत

रेलवे ने देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है। बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन का उद्घाटन किया। हालांकि रेलवे की ओर से ट्रेन का कार्यक्रम जारी नहीं होने के चलते अभी इसका नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ है। अगर होली से पहले इस ट्रेन का संचालन शुरू होता है तो पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्री लखनऊ से ट्रेन व बस के माध्यम से गंतव्य का माध्यम चुन सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।