Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेलवे की इस गलती से छूट गई कई यात्रियों की ट्रेन, पढ़िए पूरी खबर

    By Edited By:
    Updated: Wed, 03 Apr 2019 08:09 PM (IST)

    दून-नैनी एक्सप्रेस संशोधित समय के अनुसार रवाना होनी शुरू हो गई लेकिन इसकी जानकारी न होने से कई यात्रिायों की ट्रेन छ़ट गई। सूचना पट पर भी पुराना समय ह ...और पढ़ें

    रेलवे की इस गलती से छूट गई कई यात्रियों की ट्रेन, पढ़िए पूरी खबर
    रेलवे की इस गलती से छूट गई कई यात्रियों की ट्रेन, पढ़िए पूरी खबर

    देहरादून, जेएनएन। मंगलवार से दून-नैनी एक्सप्रेस संशोधित समय के अनुसार रवाना होनी शुरू हो गई। पहला दिन दर्जनों यात्रियों के लिए मुसीबत बना गया। ट्रेन के समय में परिवर्तन की जानकारी न होने के कारण यात्रियों की ट्रेन ही छूट गई। हैरानी की बात यह रही कि रेलवे स्टेशन परिसर में लगाए गए सूचना पट पर भी पुराना समय ही दर्शाया जाता रहा। 

    दरअसल, दून स्टेशन में ट्रेनों की समय सारिणी के लगे सूचना-पट में समय नहीं बदला गया। पूरे दिनभर सूचना पट में ट्रेन का पुराना समय शाम 4:15 बजे चलता रहा। जबकि, अब ट्रेन का नया समय 3:35 हो गया है। इससे पहली बार दून-नैनी एक्सप्रेस में सफर करने जा रहे लोग सूचना-पट पर दर्शाये समय के आधार पर प्लेटफॉर्म तक पहुंचे। 

    वहीं, अन्य कई लोग भी पूर्व की भांति चार बजे से पांच-दस मिनट पहले स्टेशन में पहुंचते रहे और ट्रेन की लोकेशन की ओर जाते रहे, लेकिन वहां ट्रेन खड़ी नजर नहीं आई। दस से 15 मिनट इंतजार करने के बाद भी जब ट्रेन नजर नहीं आई तो लोग इंक्वायरी रूम में पहुंचे और कारण पूछने लगे। तब जाकर उन्हें जानकारी मिली कि ट्रेन का समय बदल गया है और ट्रेन आधा घंटा पहले निकल भी चुकी है। 

    सूचना पट में संशोधन नहीं हुआ तो गंभीर बात 

    स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर के अनुसार, यदि सूचना पट में ट्रेन के समय में संशोधन नहीं हुआ है तो यह गंभीर बात है। कर्मियों को तुरंत सूचना-पट में दून-नैनी एक्सप्रेस के संशोधित समय फीड करने को कहा जाएगा। 

    चार घंटे देरी से रवाना हुई दून-हावड़ा 

    मंगलवार को दून-हावड़ा एक्सप्रेस की वजह से भी यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, इस ट्रेन को सुबह 7:35 बजे दून स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 13 घंटे की देरी से रात 8:35 बजे तक पहुंची। दून स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि देरी से पहुंचने के कारण ट्रेन को चार घंटे की देरी से रात 12:15 बजे के लिए रि-शेड्यूल किया। 

    खबरें और भी

    फिर संशोधन, आठ से चलेगी जनता एक्सप्रेस 

    पिछले तीन महीने से रद चल रही जनता एक्सप्रेस (दून-वाराणसी) संचालन की तिथि में एक बार फिर बदलाव किया गया है। रेलवे ने वाराणसी से सात अप्रैल से जनता एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। दून स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह ट्रेन देहरादून से आठ अप्रैल से चलाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले यह ट्रेन 15 अप्रैल तक के लिए रद की गई थी। इसे अब बदल दिया है।

    यह भी पढ़ें: अब एक ही एप से होगा रेलवे की हर समस्या का समाधान

    यह भी पढ़ें: यहां एक बार बंद होने के 12 घंटे बाद खुलता है रेलवे फाटक

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में रोडवेज की 180 बसें हर साल हो रही कंडम, खतरे में सफर