विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्लॉक प्रमुख को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sun, 27 Oct 2019 10:16 PM (IST)

विकासनगर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेसी खेमों में राजनीतिक माहौल पूरा गर्म है।

ब्लॉक प्रमुख को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान Dehradun News
ब्लॉक प्रमुख को लेकर कांग्रेस और भाजपा में खींचतान Dehradun News

विकासनगर, जेएनएन। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेसी खेमों में राजनीतिक माहौल पूरा गर्म है। विकासनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जे के लिए दोनों दल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने खेमों में गोलबंद करने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। भाजपा  ब्लॉक प्रमुख के लिए जसविंदर बिट्टू पर दांव खेला है और 24 बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में होने की बात कह रही है। वहीं, कांग्रेस भी 22 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है हालांकि अभी तक उसने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। 

विकासनगर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर खींचतान जारी है। दोनों पार्टी अधिक से अधिक सदस्य जुटाने के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटी हैं। बताते चलें विकासनगर ब्लॉक प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित है, जिस पर भाजपा की ओर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान के खासमखास जसविंदर सिंह बिट्टू की दावेदारी सबसे मजबूत है। भाजपा की तमाम राजनीतिक इकाइयां ब्लॉक प्रमुख के पद को अपने कब्जे में लेने के लिए दिन रात एक करके बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में एकजुट करने के प्रयास कर रहे हैं। 

उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर का कहना है कि विकासनगर विकासखंड की बारह सीटों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीतकर आए हैं, इसके अलावा दस अन्य ऐसे प्रत्याशी भी जीतकर आए हैं, जो कांग्रेस में अपना विश्वास जता रहे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस के पास बहुमत के हिसाब से 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद हैं, उनका यह भी कहना है कि एक दो दिन में पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उधर भाजपा अपने खेमे में 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य होने का दावा कर रही है। बता दें कि विकासनगर ब्लाक क्षेत्र में 40 बीडीसी सदस्य हैं। दोनों पार्टियों के दावे अपने हैं, ब्लाक प्रमुख बनानेको जुगत सभी की है। 

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनावः चकराता में तीन जिपं सीटों पर सिमटी कांग्रेस, कालसी में सूपड़ा साफ

विकासनगर में बनेगा भाजपा का प्रमुख

विकासनगर आए मसूरी विधायक और पार्टी के ब्लॉक प्रभारी गणेश जोशी ने ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नब्ज टटोली। बीडीसी के कैंप में विधायक जोशी ने नब्ज टटोलने के बाद दावा किया कि पार्टी के पास 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा की है, इसलिए ब्लाक प्रमुख भाजपा का होगा तो विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस दौरान विधायक मुन्ना ङ्क्षसह चौहान, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जयपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: महापौर के लिए कांग्रेस से अब तक 13 दावेदार, पार्षद के लिए 64 का आवेदन